नरहीं। सब्जी विक्रेता की ई-रिक्शा पर लदे सब्जी के बोरे के नीचे दबने से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के कथरियां गांव निवासी प्रभुनाथ पासवान (60) बुधवार दोपहर में ई-रिक्शा पर सब्जी लाद कर जैसे ही अपने गांव पहुंचे ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। प्रभुनाथ पासवान भी सब्जी लदे ई-रिक्शा के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बोरे के नीचे दबे प्रभुनाथ पासवान को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान प्रभुनाथ ने दम तोड़ दिया। संवाद