प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में दीपक जलाते परिवहन मंत्
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर बुधवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी गईं। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी उपस्थित रहे। एडीएम अनिल कुमार, सीडीओ आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और डीडीओ आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। संवाद