फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में जन्माटष्मी का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर से लगायत देहात क्षेत्रों में मंदिरों में झांकियां सजाई गई और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। सभी जगहों विविध आयोजनाों के साथ ही भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा।रतसर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। कस्बा के कन्याजी के पोखरा स्थित ठाकुरबाड़ी अकटहीं स्थित ठाकुरबाड़ी अगधत नाथ मंदिर नाथ जी की मठिया बीकाभगत शिवमंदिर और सरस्वती भवन स्थित विष्णुमंदिर में भगवान कृष्ण के जन्म और उनकी लीलाओं से जुड़ी झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण के केंद्र रही।
विज्ञापन

रसड़ा में श्रीनाथ मठ पर श्रीनाथ बाबा विकास सेवा ट्रस्ट द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छोटे बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण बाल लीला प्रस्तुति पर लोग भावविभोर हो उठे। भंडारे में हजारों लोगों ने सहभागिता किया। सोमवार को देर रात श्रद्धालुओं के जयकारों एवं धार्मिक गीतों के बीच श्रीकृष्ण के जन्म होते ही पूरा क्षेत्र ही भक्तिमय हो गया। आयोजक महंत कौशलेंद्र गिरि ने कहा कि श्रीकृष्ण द्वारा धर्म को बचाने के लिए किए गए कार्यों से सीख लेकर हमें भी धर्म रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। गायक डॉ. श्रीभगवान द्वारा भक्ति गीतों के द्वारा लोगों में भक्ति का अलख जगाया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, इन्द्रजीत सिंह, ध्रुप, योगेन्द्र, अविनाश सोनी, मंगल सिंह, शुभम, अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे। पांडेयपुर में आयोजित भंडारे में भीड उमड पडी। सांसद सनातन पांडेय ने सभी का स्वागत किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांसद के आवास पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। इस दौरान दलीय सीमाओं को तोड लोग पूरे जनपद से भंडारे में पहुंचे थे। बलिया सहित गाजीपुर के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर पांडेय ने सभी आगंतुकों को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया। सुमेश्वर पांडेय, अरविंद पांडेय, अरविंद पांडेय , ओमप्रकाश पांडेय, संतोष पांडेय , संजय पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें