फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में खराब स्थिति पर पड़े माथे पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और आम लोगों के उदासीनता के चलते जनपद की स्थिति काफी खराब बनी हुई है। एक तरफ कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है, वहीं जनपद के कई ब्लाकों में अभी लगभग आधी जनसंख्या टीकाकरण से वंचित है। बात पूरे जनपद में अभी तक लगभग 62 फीसद लोगों को पहली और 26 फीसद लोंगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग पाई है। वैक्सीनेशन को लेकर शुरुआत में लोगों में जितनी जागरूकता थी वो अब नहीं दिखाई दे रही है। मेगा कैंप से पहले वैक्सीनेशन के लिए लोगों की इतनी भीड़ केंद्रों पर उमड़ रही थी कि महकमा उतना वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं करा पा रहे थे। केंद्रों पर धक्कामुक्की हो रही थी। पुलिस की भी सहायता लेनी पड़ती थी। मेगा कैंपों के बाद टीकाकरण केंद्रों से भीड़ गायब है। इस उदासीनता से अब लोगों को जागरूक करने के लिए कई प्रयास करने पड़ रहे हैं। जनपद की कुल जनसंख्या का 63.68 फीसद अर्थात 24.32 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसमें अभी तक लगभग 15 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज, जबकि साढ़े छह लाख लोगों को दूसरी डोज लगी है। बांसडीह, हनुमानगंज, रेवती, सीयर, दुबहर, नगरा, रसड़ा, बैरिया आदि ब्लाकों में टीकाकरण की स्थिति काफी खराब है। यहां लक्ष्य के मुकाबले आधी जनसंख्या का ही टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें