योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की सरकार है। किसी अपराधी को उत्तर प्रदेश में बख्शा नहीं जाएगा। जिला इस घटना से मर्माहत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से विशेष रूप में मैं परिजनों से मिलने आया हूं। इस दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरन नय्यर, जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी गुरुवार दोपहर असलहा कारोबारी नंदलाल गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
जिला अस्पताल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, पानी, शिक्षा व सड़क संबंधी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो भी प्रोजेक्ट जिले में चल रहे हैं, उनकी प्रगति में तेजी बनी रहे। समय-समय पर निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभाग की योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
बलिया के प्रभारी मंत्री ने जनहित के मामलों को लेकर स्पष्ट कहा कि फरेब का कागज नहीं चलेगा। अधिकारी-कर्मचारी जनता के बीच जाएं। उनकी बात सुनें और योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाएं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जीराबस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा में जाकर बच्चों से बातचीत कर पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा। इसके बाद रसोईघर में जाकर वहां की व्यवस्था देखी। बच्चों के लिए बन रहे एमडीएम को चखा। निर्देश दिया कि एमडीएम की गुणवत्ता के प्रति हमेशा गंभीर रहें।