बलिया। चिकित्सा विभाग की आनलाइन मीटिंग में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर आक्रोश व्यक्त किया। इस संबंध में राज्यकर्मचारी महासंघ की जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने संबंधित चिकित्साधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। अस्पताल के सभागार में सीएमओ डॉ. नीरज पांडेय से मुलाकात की। सीएमओ ने कहा कि मीटिंग में संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। किसी को भी अपमानित करने का कोई यदि कार्य करता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। बैठक में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद डॉ. सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी और महासंघ की जिलाध्यक्ष, कर्मचारी नेता रामावती पांडेय, आशुतोष आदि के प्रयास से विवाद पर विराम लग गया।