फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत का कूड़ा गिराने पर हंगामा

विज्ञापन
सिकंदरपुर कस्बा में कूड़ा गिराने पर कस्बावासियों द्वारा रोका गया ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नवानगर। नगर पंचायत सिकंदरपुर के पास ग्राम सभा चकखान के सामने रविवार को नगर पंचायत का कूड़ा गिराए जाने को लेकर घंटों हंगामे की स्थिति बनी रही। कूड़ा गिराने के विरोध में ग्रामीणों ने वाहन को रोक दिया और ईओ से शिकायत की। ईओ ने भी चालक को कूड़ा नहीं गिराने को कहा। आरोप है कि आदेश के बावजूद नशे में धुत्त चालक अपनी जिद्द पर अड़ा रहा और कूड़ा गिराने लगा। काफी देर के बाद किसी तरह से चालक को वापस किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण के लिए नवानगर ब्लॉक के पास व्यवस्था की गई है। बारिश की वजह से नगर पंचायत कर्मी कहीं भी कूड़ा गिरा दे रहे हैं। बताया कि पहले से ही यहां कूड़े का अंबार लगा है। निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। कूड़ा गिराना लोगों की जिंदगीपर भारी पड़ रहा है। बारिश में कूड़े की सड़ने से निकलने वाली बदबू से रहना मुश्किल हो गया है। संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इस मौके पर दयाशंकर वर्मा, उमाशंकर जायसवाल, अजय खरवार, मोहन गुप्ता, सुनील राजभर, चंचल राय, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें