फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को पीटने पर हंगामा, विद्यालय में जड़ा ताला

विज्ञापन
विशुनपुरा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक द्वारा पिटाई के बाद स्कूल के मुख्य गेट पर ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
विशुनपुरा/नगरा। शिक्षा क्षेत्र नगरा के रनऊपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक की ओर से बाइक पर हाथ रखने के आरोप में छात्र की कमरे में बंदकर पिटाई मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। ग्रामीणों शनिवार की सुबह बच्चे को लेकर विद्यालय के गेट में ताला जड़ दिया। गेट पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। जांच करने पहुंचे एबीएसए माधवेंद्र पांडेय ने शिक्षक को दोषी पाने पर निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। बावजूद इसके ग्रामीण एसडीएम को बुलाने पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष नगरा ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी देकर ग्रामीण का धरना समाप्त कराया। थाना क्षेत्र के भीमपुरा नंबर 2 के कौवापार निवासी अरविंद कुमार का पुत्र विवेक कुमार (11) पूर्व माध्यमिक विद्यालय रनऊपुर में कक्षा छह का छात्र है। विवेक का आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल में लंच होने के दौरान वह स्कूल के ही एक शिक्षक की बाइक पर हाथ रखकर खड़ा था। इसी दौरान शिक्षक आए और उसे पीटते हुए एक कमरे में लेकर चले गए। रॉड और डंडे से पीटने लगे। इसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया। उसके शरीर पर मल्हम लगाकर उसे छुट्टी होने तक बंद रखा गया। जब सभी बच्चे घर चले गए तो उसे छोड़ा गया। विवेक की मां कोशिला ने शुक्रवार को नगरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। देर रात तक बच्चे के परिजन थाने पर जमे थे। शनिवार की सुबह सात बजे ग्रामीणों ने नाराज होकर विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। आरोपी शिक्षक के पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठ गए। कोई भी शिक्षक स्कूल में प्रवेश न कर सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए एबीएसए नगरा माधवेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। पीड़ित छात्र व उसके परिजनों से बात की। दोषी पाए जाने पर शिक्षक के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इसके बाद भी ग्रामीण विद्यालय का ताला खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। एसडीएम बेल्थरारोड को बुलाने तथा आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पर अड़े रहे। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे थानाध्यक्ष नगरा देवेंद्रनाथ दूबे ने ग्रामीणों को आरोपी शिक्षक कृष्णमोहन शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज की जाने की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपा और धरना समाप्त किया। मौके पर राघवेंद्र राम, अवैस असगर हाशमी, विपिन राव, सियाराम, अजय कुमार, राजू राज, जयप्रकाश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें