फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पवन सिंह के स्टेज शो में बवाल, ईंट-पत्थर चले

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के निकासी गांव में सोमवार की रात भोजपुरी गायक पवन सिंह के स्टेज प्रोग्राम में जमकर हंगामा हुआ। ईंट पत्थर चले, कुर्सियां टूटीं, पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। हंगामा एक जाति विशेष पर बने गीत की फरमाइश को लेकर हुआ। पवन ने उस गीत को गाने से इंकार कर दिया। इसी के बाद किसी ने पवन को लक्ष्य करके पत्थर चला दिया। निकासी गांव में एक व्यक्ति के यहां उत्सव समारोह था। इसमें पवन सिंह व गायिका शिल्पीराज का प्रोग्राम था। आयोजकों ने प्रशासन से अनुमति भी ली थी। पवन व शिल्पी को सुनने के लिये भारी भीड़ उमड़ी थी। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स, क्षेत्राधिकारी सहित पीएसी के जवान भी मुस्तैद थे। जब पवन स्टेज पर पहुंचे तो भीड में से ही किसी ने जाति विशेष पर पवन द्वारा पूर्व में गाये गीत को गाने के लिये फरमाइश कर दी। पवन ने गीत को गाने से मना कर दिया। इसके बाद पवन को लक्ष्य करके किसी ने पत्थर मारा। पत्थर पवन को लगा तो वे भी आगबबूला हो गये। माइक पर ही उन्होने धमकी भरे लहजे में बोलना शुरु कर दिया। कुछ अप्रिय शब्द का भी प्रयोग किए। इसके बाद ईंट पत्थर चलना शुरु हो गया। भीड में भगदड मच गयी। भगदड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठी पटक कर खदेडना शुरु कर दिया। भीड ने बैरकेडिंग के साथ कुर्सियों को भी तोड दिया। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ घंटे बाद जब मामला शान्त हुआ तो गायिका शिल्पी राज ने कार्यक्रम दोबारा शुरू कर दिया। फिर देर रात तक शिल्पी के गीतों का दर्शको ने आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें