फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं को उपकेंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
नगरा विद्युत उपकेंद्र पर पूरे गांव की बिजली काटने से नाराज कोठिया गांव के ग्रामीण हंगामा करते हु? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के कोठियां गांव के विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र नगरा पर बिजली काटे जाने को लेकर बुधवार को हंगामा किया। कहा कि विभाग की ओर से बकाये के चलते पूरे गांव की बिजली काटना कहां तक न्याय संगत है। एसडीओ के समझाने बुझाने के बाद वह वापस चले गए। गांव में करीब 400 परिवार हैं जिनमें 135 लोगों के पास बिजली का कनेक्शन है। बिल 40 उपभोक्ताओं ने ही जमा किए हैं। कई दिन से विभागीय लोग गांव में जाकर लोगों से बकाया बिल जमा करने की अपील करते रहे। सोमवार को नगरा उपकेन्द्र के कर्मियो के कहने पर 50 लोगों ने दो-दो हजार रुपये जमा किया व शेष को जल्द जमा करने की बात कही। इसी बीच अधिकारियों ने 15 लाख बकाए के कारण मंगलवार को बिजली काट दी। पहले लोग समझे कि ट्रांसफार्मर में खराबी या तकनीकी गड़बड़ी से गांव में बिजली नहीं आ रही है। लेकिन जैसे ही यह जानकारी मिली कि बकाए के चलते पूरे गांव की बत्ती गुल कर दी गई है तो नाराज लोग उपकेंद्र नगरा पहुंच गए और हंगामा करते हुए बिजली चालू करने की मांग करने लगे। उन्होंने एसडीओ को शिकायती पत्र देकर कहा कि जिसका बिल जमा है उसका भी कनेक्शन काट दिया गया है। इसके बाद एसडीओ बीबी राय ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें