फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav Result: बलिया में BJP के लिए कहीं खुशी तो कहीं गम, जानिए सभी निकायों का हाल

Sat, 13 May 2023 09:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले की दो नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद के लिए हुए चुनाव की शनिवार को मतगणना हुई।  इसमें एक नगर पालिका के अलावा चार नगर पंचायतों में भाजपा के प्रत्याशियों ने विजय पताका फहराया है। 
विज्ञापन
बलिया में जशन मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में संपन्न हुए निकाय चुनाव में भाजपा ने अपनी बढ़त कायम कर वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मुकम्मल होने का संदेश दे दिया है। बलिया जिले में भाजपा के कहीं खुशी तो कहीं गम मिला। जिले की दो नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद के लिए हुए चुनाव की शनिवार को मतगणना हुई।  इसमें एक नगर पालिका के अलावा चार नगर पंचायतों में भाजपा के प्रत्याशियों ने विजय पताका फहराया है।

विज्ञापन


रोचक बात यह भी है कि बलिया सदर विधानसभा सीट को छोड़कर भाजपा ने किसी भी विस की सिटिंग सीट पर निकाय चुनाव में अपना परचम नहीं लहरा सकी है। बांसडीह विधान सभा सीट इसका प्रमाण भी है। बहरहाल, नगर पालिका बलिया का चुनाव जिले के चार सियासी धुरंधरों के भविष्य को तय करने वाला रहा।

भाजपा नेताओं ने की खूब मेहनत

एक ओर राज्य के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने पार्टी को जीत दिलाने के लिए दिन-रात एक करते दिखे। इतना ही नहीं इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ समेत डिप्टी ब्रजेश पाठक के अलावा भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सांसद रविकिशन को शहर में उतारने का काम किया तो दूसरी ओर भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का रोड शो कराया। इतना ही नहीं जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने भी परिवहन मंत्री के साथ खूब मेहनत की। 

भाजपा को यहां मिली जीत

बलिया नगर पालिका में संतकुमार उर्फ मिठाई लाल, नगर पंचायत बैरिया में शांति देवी, चितबड़ागांव से अमरजीत सिंह, सिकंदरपुर से सावित्री देवी और बेल्थरारोड़ नगर पंचायत से रेनू गुप्ता ने जीत हासिल की है। 

चार निकायों पर सपा का कब्जा

मतदान केंद्र के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने चार निकायों पर कब्जा जमाया है। इनमें नगर पंचायत बांसडीह से सुनील सिंह, मनियर में रितू देवी, सहतवार में सरिता सिंह और नगरा में इंदू देवी ने सपा का परचम लहराया है। इसके अलावा नगर पालिका रसड़ा में असपा के विनय शंकर जायवाल, रतसड़कलॉ में अजय राजभर ने अपनी पार्टी को जीत दिलाई है। जबकि नगर पंचायत रेवती में निर्दल जयश्री पांडेय ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए अध्यक्ष पर काबिज हुई है।

नगर पालिका बलिया में भाजपा की जीत ने बढ़ाया परिवहन मंत्री का कद

करीब 28 वर्षों के वनवास के बाद संत कुमार मिठाई लाल के माध्यम से नगर पालिका परिषद बलिया में काबिज हुई भाजपा की जीत के कई मायने हैं। एक ओर तो इस जीत ने पार्टी के स्टार प्रचारकों की निकाय चुनाव में भूमिका को रेखांकित किया तो दूसरी ओर संत कुमार के लिए अपनी साख दांव पर लगाने वाले प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के राजनैतिक कद में भी इजाफा किया है। जिले की बांसडीह विधान सभा में भी भाजपा का कब्जा है, लेकिन यहां की चार निकायों में भाजपा का खाता भी नहीं खुला है। तीन पर सपा तो एक पर निर्दलीय ने कब्जा जमा कर संगठन की खामी को उजागर करने का काम किया है। 

सपा के प्रति दिखाया विश्वास : रामगोविंद

सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत मनियर एवं बांसडीह में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तथा नगर पंचायत सहतवार में सपा समर्थित उम्मीदवार को विजय दिलाने के लिए जनता को बहुत बहुत बधाई। इस चुनाव में क्षेत्रीय जनता ने जो विश्वास समाजवादी पार्टी के प्रति दिखाया है। 

बांसडीह: सपा ने अपने ही बागी को हराया

बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी ने अपने ही बागी का हराकर कब्जा जमाया। सपा के सुनील सिंह ने अपने निकटतम उम्मीदवार धीरेंद्र सिंह चुन्ना को करीब 763 मतों को पराजित किया। भाजपा का प्रत्याशी यहां चौथे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर भी निर्दलीय प्रत्याशी रहा। बांसडीह इंटर कॉलेज के प्रागंण में शनिवार की सुबह आठ बजे से शुरु हुई मतगणना में तीन चरण की गिनती में ही नगर पंचायत का परिणाम घोषित हो गया। 
विज्ञापन

सहतवार नगर पंचायत पर एक बार फिर नीरज सिंह गुड्डू का परिवार काबिज

बलिया जनपद की सहतवार नगर पंचायत पर एक बार फिर नीरज सिंह गुड्डू का परिवार काबिज हो गया। सपा के समर्थन से निर्दलीय चुनाव लड़ रही उनकी पत्नी सरिता सिंह ने भाजपा के अजय सिंह को 1322 मतों से पराजित किया। जीत के बाद समर्थक जश्न में डूब गए। सरिता सिंह को कुल 5610 मत प्राप्त हुए। भाजपा के अजय को 4288 मत प्राप्त हुए। तीसरे नंबर पर निर्दलीय नीतू सिंह रहीं। जीत के बाद सरिता सिंह ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी सहतवार की जनता का हमेशा साथ मिला है। सहतवार के मतदाताओं के प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी जीत है। सहतवार के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें