फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को सपा ने निकाला, तीन पदाधिकारी पर भी गिरी गाज

Fri, 28 Apr 2023 05:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में बगावत करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बलिया जिले में शुक्रवार को पार्टी ने चार लोगों को सपा से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी का चिन्ह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में बगावत करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बलिया जिले में शुक्रवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल ने पार्टी के बलिया नगर पालिका से घोषित उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्ता के विरोध में चुनाव लड़ने पर संजय उपाध्याय को पार्टी से छह वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने इसके अलावा निर्दल उम्मीदवार का प्रचार-प्रसार करने के और पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार का विरोध करने पर सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम और निवर्तमान जिला सचिव आदर्श मिश्रा झब्बू के साथ-साथ बलिया विधान सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार यादव को एक वर्ष के लिए निष्कासित करने की घोषणा की है।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष ने उल्लेख किया है कि तीनों पदाधिकारी पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त थे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देर्शों के विपरीत कार्य कर रहे थे। इस कारण इन्हें एक वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले मतदान का बहिष्कार, आजमगढ़ में लगा ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर, खूब हो रही चर्चा

विज्ञापन

पार्टी का झंडा लगाने पर होगी कार्रवाई

साथ ही उल्लेख किया है कि पार्टी से बगावत कर निर्दल उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले किसी भी बागी द्वारा पार्टी का झंडा एवं पार्टी के नेताओं का बैनर-पोस्टर लगाने पर रोक लगाई जाती है। अगर कोई बागी निर्दल उम्मीदवार पार्टी का झंडा और पार्टी नेताओं के चित्र का प्रयोग करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें