फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: बलिया में सपा ने लक्ष्मण को प्रत्याशी बना रखी कड़े मुकाबले की नींव, भाभी रह चुकी हैं चेयरमैन

Sun, 16 Apr 2023 06:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

समाजवादी पार्टी ने कद्दावर नेता लक्ष्मण गुप्ता को नगरपालिका बलिया से प्रत्याशी बनाकर कड़े मुकाबले की नींव रखी है। इससे पहले लक्ष्मण गुप्ता की भाभी साधना गुप्ता बलिया नगरपालिका की चेयरमैन रह चुकी हैं। 
विज्ञापन
लक्ष्मण गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने कद्दावर नेता लक्ष्मण गुप्ता को नगर पालिका बलिया से प्रत्याशी बनाकर कड़े मुकाबले की नींव रखी है। इससे पहले लक्ष्मण गुप्ता की भाभी साधना गुप्ता बलिया नगरपालिका की चेयरमैन रह चुकी हैं। लक्ष्मण गुप्ता बलिया विधानसभा से सपा के टिकट पर विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

विज्ञापन


लक्ष्मण गुप्ता सपा के पुराने नेता हैं और जनपद में व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। अखिलेश सरकार में वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी भाभी साधना गुप्ता को नगर पालिका बलिया का चेयरमैन बनवाने में कामयाबी पाई थी। इसके वर्ष 2017 में उन्होंने बलिया सीट से विधायक पद के लिए दावेदारी की और सपा टिकट पर चुनाव भी लड़े।

उस समय नारद राय बसपा से चुनाव लड़े थे। लक्ष्मण गुप्ता उस समय दूसरे नंबर पर थे। इस बार नगर पालिका चुनाव में सपा ने फिर लक्ष्मण गुप्ता पर विश्वास जताया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में BJP ने 100 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह, देखें पूरी सूची

एक-दूसरे के प्रत्याशियों की सूची का इंतजार कर रहे सियासी दल

बलिया जिले के 12 निकायों में सभी पार्टियां एक-दूसरे की सूची का इंतजार कर रही हैं। पार्टी टिकट पाने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गणेश परिक्रमा को मजबूर हैं। इससे मौसम की तरह धीरे-धीरे निकाय चुनाव का पारा भी गर्म होता जा रहा है। अभी तक सिर्फ सपा ने बलिया नगर पालिका से अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। वहीं सुभासपा ने भी चार स्थानों से अपने पत्ते खोले हैं। जिले में दो नगर पालिका बलिया और रसड़ा तथा दस नगर पंचायत बैरिया, रेवती, सहतवार, बांसडीह, मनियर, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, नगरा, रतसड़कला और चितबड़ागांव है।

इन निकायों में विभिन्न दलों से अध्यक्ष एवं सभासद के पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार टिकट पाने की जुगत में लगे हैं। उन्होंने पार्टी के पास आवेदन भी कर रखा है। अभी तक सपा ने बलिया नगर पालिता और सुभासपा ने चार निकायों से अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। अन्य सीटों पर अभी तक भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपना पत्ता नहीं खोला है। दावेदारों ने संबंधित चारों पार्टियों को अपने आवेदन दे दिया है। दावेदार आवेदन देने के बाद जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं, वहीं टिकट पाने की उम्मीद में लगातार मतदाताओं से मेलजोल बनाए हुए हैं।

नेताओं ने क्या कहा

भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को सभी आवेदन भेजे गए हैं। नामांकन के पूर्व घोषित उम्मीदवारों की सूची जारी हो जाएगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने नगर निकाय में प्रत्याशियों की घोषणा व सूची जारी करने को लेकर बताया कि अभी मंथन चल रहा है। एक दो दिन में सूची जारी हो जाएगी। सपा जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व को उम्मीदवारों के आवेदन भेजे गए हैं। जल्द ही सूची जारी होगी।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने बताया कि जिले के 12 निकायों से आवेदन आ गए हैं। कहा कि जल्द ही अध्यक्ष व सभासद के प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांतराज भारत ने कहा कि सभी निकायों में अध्यक्ष व सभासद के लिए आवेदन करने वाले लोगों के नाम पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें