भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को परिवारवादी बताया है। विधायक ने कहा कि लोभी व स्वार्थी प्रवृति का आदमी मोदी व योगी जैसे साधकों के साथ बहुत दिनों तक नहीं रह सकता। बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले हैं।
भाजपा में मंत्री बनने के बावजूद उन्हें धन कमाने का अवसर नहीं मिला इसलिए वह नाराज थे। वह अपने परिवार के सभी सदस्यों को एमपी, एमएलए बनाना चाह रहे थे जो भाजपा में संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने भाजपा से त्यागपत्र दिया है। मौर्य परिवारवादी हैं इसलिए परिवारवादी पार्टी में चले गए।
विधायक ने कहा कि उनके जाने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। मैं पूरी गारंटी के साथ कहता हूं जो सम्मान उन्हें भाजपा में मिला था वह सम्मान उन्हें समाजवादी पार्टी में कभी नहीं मिल पाएगा। भगवान उन्हें सुबुद्धि दें।
पढ़ें:
भदोही विधायक की भाजपा से इस्तीफे की खबर झूठी, बोले- पार्टी के लिए खून का एक-एक कतरा समर्पित