फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई गलन,घरों में दुबके लोग

विज्ञापन
नगर में बारिश के दौरान एक दुकान पर रुके राहगीर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में शनिवार की शाम को रुक-रुककर हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। वहीं, पूर्वी हवा चलने से गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को ढाई मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की। विभाग के अनुसार, घने बादल अभी छाए रहेंगे। अगले दो दिनों तक बूंदाबांदी होती रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। ठंड के चलते लोग घरों, बाजारों व कार्यालयों में अलाव तापते नजर आए। बस स्टाप, टैक्सी स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, पारा सरक कर अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम आर्द्रता 84 प्रतिशत के करीब पहुंच गई। किसानों को सलाह दी कि खड़ी फसलों में किसी भी प्रकार के कीटनाशक, फफूंद नाशक तथा सिंचाई आदि का काम तीन-चार दिनों के लिए स्थगित कर दें।
वहीं, केंद्रों पर कई दिनों से अपनी धान की फसल बेचने के लिए लाइन में खड़े किसानों फजीहत झेलनी पड़ी। बेमौसम बारिश से कई स्थानों पर किसानों का धना भींग गया। इसके लिए किसानों को जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। बताया कि कई दिनों से लाइन में लगने के बाद भी उनका धान नहीं खरीदा गया। अब उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें