फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। छपरा-बलिया रेलखंड के बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग संख्या फाइव सी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। गेट मैन आदित्य कुमार पाल ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, सफलता न मिलने पर पोस्मार्टम हाउस भेजवा दिया। घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की माने तो सुबह अप सद्भावना एक्सप्रेस बलिया की तरफ जा रही थी। इसी बीच एक युवती ट्रेन के आगे अचानक आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की माने तो फाइव सी क्रासिंग समीप विभिन्न परिस्थितियों में करीब एक माह में तीन लोगों की मौत ट्रेन की जद में आने से हो गई है। स्थानीय लोगों ने क्रासिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें