बांसडीहरोड। बलिया-छपरा रेलखंड पर बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के समीप दिउली गांव के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्ष वृद्ध की मौत हो गई। हादसा रेलवे क्रॉसिंग संख्या 6 सी के पास हुआ। घटना की जानकारी औड़िहार-छपरा पैसेंजर ट्रेन के चालक ने बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक रविंद्र नाथ चौबे को दी। उन्होंने तत्काल रेलवे कंट्रोल और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। रेलवे से जानकारी मिलने के बाद बांसडीहरोड पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष बांसडीहरोड वंश बहादुर सिंह ने कहा कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।