फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रामलीला मैदान में भूमिगत पार्किंग की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को जिला राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि इस पुस्तकालय का जीर्णोद्धार करा कर बेहतर बनाया जाए। किताबों के लिए जो 2.5 लाख का बजट है, उससे यहां प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पर्याप्त मात्रा में किताबें रखी जाएं। ये सभी काम 10 दिन में हो जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि अभ्युदय योजना अंतर्गत एनडीए, सिविल सर्विस के अलावा नीट, इंजीनियरिंग जैसी तैयारी कराई जाए। इस योजनांतर्गत पढ़ने वाले छात्रों के संबंध में जानकारी ली। टाउनहॉल में इसकी कक्षाएं चलेंगी। वर्तमान में टाउन इंटर कॉलेज में चल रही कक्षा में 102 पंजीकृत छात्र हैं। इसके बाद रामलीला मैदान में भूमिगत पार्किंग की पहल को देखते हुए अधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर विचार विमर्श किया। शहर में कोई पार्किंग नहीं होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे लेकर रामलीला मैदान में भूमिगत पार्किंग की योजना बनाई जा रही है।
-
नाला निर्माण जल्द कराने के दिए निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल में एनसीसी तिराहा से होटल तक बनने वाले नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिकारी को निर्देश दिया कि जितना जल्द हो सके, इस नाले का निर्माण की प्रगति में तेजी लाई जाए। नर्सिंग होम के पास सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर के संबंध में उन्होंने बिजली विभाग के इंजीनियर के निर्देश दिया कि इसे हटाने की कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीआरओ अनिल अग्निहोत्री व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें