फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: बिजली गिरने से निर्माणाधीन दीवार ढही, पांच प्रतियोगी छात्राओं समेत 7 घायल, दो की हालत गंभीर

Sat, 29 Jul 2023 08:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में संचालित कोचिंग सेंटर के सीमेंटेड शेड पर बगल के मकान की निर्माणाधीन दीवार बिजली गिरने से ढह गई। चपेट में आने से पढ़ रहीं पांच प्रतियोगी छात्राओं समेत सात छात्र घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
बिजली गिरने से निर्माणाधीन दीवार ढही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के नगरा- गड़वार मार्ग पर संचालित कोचिंग सेंटर के सीमेंटेड शेड पर बगल के मकान की निर्माणाधीन दीवार बिजली गिरने से ढह गई। दीवार के गिरते ही कोचिंग में पढ़ रहीं पांच प्रतियोगी छात्राओं समेत सात छात्र घायल हो गए। सभी को पीएचसी नगरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दो छात्राओं को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही छात्रों के अभिभावक अस्पताल पहुंच गए। नगरा गड़वार मार्ग पर एक कोचिंग संस्थान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है। कोचिंग संस्थान के कुछ कमरे सीमेंटेड शेड से निर्मित हैं। घटना के समय करीब 30 विद्यार्थी पढ़ रहे थे। इस दौरान बगल के मकान में छत के ऊपर दीवार जोड़ी जा रही थी। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। मजदूर जाकर कहीं छिप गए।
ये भी पढ़ें: मिर्जापुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

छात्रों ने ईंट के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला

बादलों की गरज के साथ निर्माणाधीन दीवार पर बिजली गिरी, जिससे दीवार भरभराकर कोचिंग सेंटर के सीमेंटेड शेड पर गिर गई। इससे शेड टूट कर कोचिंग पढ़ रहे छात्रों-छात्राओें पर गिरना शुरू हो गया। कुछ छात्र उसी में दब गए। शोर सुनकर बगल के कमरों में पढ़ रहे अन्य छात्रों ने ईंट के मलबे में दबे विद्यार्थियों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

घायलों में सुनील (24) नगरा, रिंकी (22) परसियां, नैना (24) घोघरा ताडीबडागांव, करन (24) नबाबगंज, निशा (22) देवढियां, कृतिका चौहान (17) कोलवर, ममता (21) गोठाई शामिल हैं। इसमें चिकित्सकों ने नैना व निशा को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव निवासी संजय राम (30) अमरजीत पासवान के साथ बाइक से शहर की तरफ जा रहे थे। अभी बरवां गांव पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इस घटना में गंभीर रूप से चोटिल संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमरजीत गंभीर रूप से चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद गड़वार थाना प्रभारी आरके सिंह व सुखपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। सुखपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें