फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा संसार टोला बांध पर एक बाइक पर सवार तीन युवक बाइक से अपने घर जा रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी गुरु प्रसाद सिंह ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए उनके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बिहार राज्य के आरा जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के कचहरी टोला खवासपुर निवासी सुधीर यादव, रविंद्र यादव, अनिल यादव गांव से किसी कार्यवश एक ही बाइक से चांददीयर क्षेत्र के किसी गांव आए थे। वहां से अपना काम कर बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा संसार टोला बांध के रास्ते से अपने गांव वापस जा रहे थे। बांध स्थित सठिया ढाला मोड़ के समीप इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा पलटी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने सुधीर यादव (30) पुत्र दशरथ यादव वर्ष को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें