सिकंदरपुर में स्कूल की बस बाल बाल पलटने से बची
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। क्षेत्र के काजीपुर ईदगाह के समीप गुरुवार की सुबह बालिकाओं से भरी स्कूल बस पलट गई। स्थानीय लोगों ने छात्राओं को बाहर निकाला। क्षेत्र के सिसोटार बंधे पर स्थित मां कस्तूरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज की बस छात्राओं को काजीपुर व मुस्तफाबाद से लेकर स्कूल आ रही थी। जैसे ही ईदगाह के समीप स्कूल बस पहुंची वह असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। संयोग अच्छा रहा की बस पलटी नहीं और छात्राएं सकुशल बाहर निकल गई। जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।