फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: सड़क किनारे बैठे बालक को रौंदते हुए पलटी बेकाबू बोलेरो, एक की मौत

Sat, 07 Jan 2023 04:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले में रसड़ा- मऊ मार्ग स्थित नारायणपुर आईटीआई स्कूल के सामने शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे बैठे बालक को रौंदने के बाद बेकाबू बोलेरो पलट गई। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में रसड़ा- मऊ मार्ग स्थित नारायणपुर आईटीआई स्कूल के सामने शनिवार सुबह 10 बजे तेज रफ्तार बोलेरो बालक को रौंदते हुए बेकाबू होकर पलट गई। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


रसड़ा के उमाशंकरपुरम गांधी पार्क निवासी डब्लू अपने परिवार के साथ सड़क किनारे बांस की दउरी और टोकरी बनाने का काम करता है। शनिवार सुबह परिवार के साथ टोकरी बना रहा था। तभी अचानक बलिया से मऊ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर सड़क के किनारे बैठे उसके पुत्र रोहित (10) को रौंदते हुए पलट गई।

घटना स्थल पर ही लहुलूहान रोहित ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रोहित को रसड़ा अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें