फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भतीजे की बारात से लौट चाचा ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम असेगा में बुधवार की रात 47 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर से कुछ दूरी पर अज्ञात कारणों से पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। इस बात की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसे फंदे से उतारने के साथ ही जांच में जुट गई।
मृतक का नाम प्रदीप खरवार है। परिवार से ही भतीजे की बुधवार को बारात गई थी। बरात में प्रदीप भी गया था। लगभग 12 बजे के आसपास बरात से लौटने के बाद किसी समय अपने घर से पीछे कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को तब हुई जब लोग शौच के लिए उधर गए। शोर मचाने पर लोग पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक की पत्नी मंजू देवी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चों में सबसे बड़ी पम्मी (23), मनु खरवार (20), राज खरवार (17) हैं। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। घर में ख़ुशी की जगह मातम छा गया। चारों तरफ परिजनों के रोने से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें