फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़त हादसों में गई दो युवाओं का जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र उभांव के मालीपुर से ओवरलोड पिकअप ब्रान लेकर रतसर को जा रही थी। अभी नगरा-सिकंदरपुर रोड के डांडेपुर गांव के पास पहुंची थी कि असंतुलित होकर पलट गई। इसमें पांच मजदूर ब्रान के बोरे के नीचे और एक मजदूर रतसर निवासी 20 वर्षीय रोहित राजभर पिकअप के नीचे दब गया। इससे मौके पर ही रोहित की मौत हो गई।
दूसरी घटना सोमवार की देर रात नगरा-गड़वार मार्ग के गोठाई चट्टी पर हुई। पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार रसड़ा थाना क्षेत्र के छिब्बी निवासी 17 वर्षीय रोहित शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे, तब तक रोहित दम तोड़ चुका था। रोहित ननिहाल में अपने नाना के श्राद्ध में आया था। किसी कार्यवश नगरा आया था। नगरा से ननिहाल बाइक से जा रहा था कि गड़वार की तरफ से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें