फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पांच लाख के गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/बांसडीह रोड़। सदर कोतवाली व बांसडीहरोड़ पुलिस ने शनिवार को टघरौली मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनकी कार से 35.200 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मुखबिर की सूचना के आधार पर टघरौली मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान शहर की तरफ जा रहे एक वाहन को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख चालक गाड़ी लेकर भागना चाहा, जवानों ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान कार में दो झोले में रखा अवैध गांजा पकड़ा। कार में सवार श्यामनरायन यादव निवासी आमघाट, सुनील कुमार निवासी गौशलाजनपुर थाना मोहम्मदाबाद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। एक अभियुक्त अनिल यादव निवासी घोरौली बाजार मौके से फरार हो गया। पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि मोबाइल पर गांजा की बुकिंग मिलती है, उनके बताए पते पर गांजा पहुंचाते हैं। अभी अवैध बिक्री हेतु मऊ, आजमगढ़ व गाजीपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें