बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तलाशी के दौरान एक अभियुक्त के पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस तथा दूसरे युवक के पास से दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान भिंडकुंड ग्राम के पास युवक को गिरफ्तार किया गया। उसकी शिनाख्त संजय सिंह निवासी रतनपुरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ के रूप में की गई। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आर्म्स एक्ट के तहत चालान कर दिया। उसके आपराधिक इतिहास की पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा हल्दीरामपुर के धरहरा निवासी छट्टू साहनी को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने के बाद आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।