फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज, कई को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार को बैरिया बाजार में अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया गया। कई संचालक तो केंद्र बंद कर भाग निकले। निर्धारित प्रपत्र नहीं मिलने पर दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व वाली टीम बाजार के लगभग सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पहुंची लेकिन ज्यादातर बंद रहे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में चलने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया गया। इसमें दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों में से एक का लाइसेंस 2017 में ही निरस्त हो चुका है जबकि दूसरे के पास कोई कागजात नहीं मिले। ऐसे में दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सीज कर दिया गया है। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध तरीके से नहीं संचालित किया जा सकता है। लिहाजा उनकी नियमित रूप से जांच होती रहेगी। जो केंद्र बंद पाए गए उनको नोटिस भेजा जा रहा है। उसने लाइसेंस और टेक्नीशियन के कागजात दिखाने को कहा गया है। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव से पूछा कि क्षेत्र में कितने वैध अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें