फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में दो किशोर डूबे

विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के खरीद गांव के सामने सरयू नदी में दो युवकों की डूबने की सूचना पर पहुंचे पुलिसक - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सिकंदरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरीद गांव के सामने गुरुवार को सरयू की बाढ़ के पानी में दोस्तों के साथ नहाते समय दो बालक गहरे पानी में डूब गए। बालकों के परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मचा गया। मौके पर बस्ती के पुरुष और महिलाओं की भीड़ इकट्ठा हो गई। गोताखोरों और मल्लाहों को बुलाने की तैयारी की जा रही थी। डूबे बालकों का अभी शुराग नहीं मिला था। खरीद अनुसूचित बस्ती के निवासी किशन कुमार (15) पुत्र चंदेश्वर राम एवं अनीस कुमार (18) पुत्र उमेश राम, बस्ती के अपने हमउम्र करीब एक दर्जन अन्य बच्चों के साथ गुरुवार को सुबह गांव के सामने सरयू नदी के आ गए बाढ़ के पानी में नहा रहे थे। उसी दौरान सभी बच्चे डूबने लगे। इस दौरान कुछ बच्चे तो स्वत: प्रयास कर पानी से बाहर आ गए, कुछ को आसपास मौजूद गांववालों ने बचा लिया। किशन और अनीस गहरे पानी में जाकर डूब गए। बालकों की बाढ़ के पानी में डूबने की जैसे ही खबर गांव में पहुंची, आनन-फानन में मौके पर सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं इकट्ठा हो गईं। इस दौरान कुछ तैराक लोगों ने पानी में उतर कर काफी तलाश की लेकिन डूबे बालकों के पता नहीं चल पाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव की ओर से पानी में शवों की तलाश के लिए दरौली से गोताखोरों और मल्लाहों को बुलाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें