फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कूल से गायब रहने वाले दो अध्यापक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने वाले दो सहायक अध्यापकों काे निलंबित कर दिया है। साथ मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुरलीछपरा दुर्गा प्रसाद सिंह को सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बुधवार को जारी आदेश बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के कंपोजिट विद्यालय, सरयां बागडौरा में तैनात सहायक अध्यापक अनुराग कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया। कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में लगातार अनुपस्थित रहने और उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर बना कर चले जाने की शिकायत की जांच कराई गई। जिसमें जांच अधिकारियों ने आरोपों की पुष्टि की है। इसके आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। बीएसए ने निलंबित सहायक अध्यापक को प्राथमिक विद्यालय नसरतपुर से संबद्ध करते हुए मामले की जांच एबीएसए मुरलीछपरा को सौंपी है।
एक अन्य आदेश में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय, सर्दिलपुर में सहायक अध्यापक दीपक कुमार सिंह को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एबीएसए मुरलीछपरा दुर्गा प्रसाद सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है। बीएसए ने निलंबित सहायक अध्यापक को प्राथमिक विद्यालय गुरगुजपुर से संबद्ध करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें