फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पेटी बियर संग दो तस्कर गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी पुलिस ने दो अतरराज्यीय शराब तस्कर को बृहस्पतिवार की श्याम बाबू के शिवपुर स्थित ईट भट्ठा के पास से सात पेटी बियर व बाइक को बरामद किया। वहीं दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता अभिषेक यादव व विशाल यादव निवासी सेमरिया थाना दोकटी बताया। दोकटी के थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि सेमरिया बंधे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि बाबू के शिवपुर स्थित ईट भट्ठा के पास दो शराब तस्कर मौजूद है। जिनके पास सात पेटियों में अवैध बियर है। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से सात पेटियों में रखा कुल 168 केन अवैध बियर व एक बाइक बरामद किया। पूछताछ में बताया कि पकड़ी गई बियर की बोतले अवैध है। जिसे हम लोग अवैध रुप से खरीदकर बिहार प्रांत में ऊंचे दामों मे बेचते है तथा उससे प्राप्त पैसे को हमलोग आपस में बांट लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें