फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मछली मारने को लेकर दो पक्ष भिड़े, 14 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। तहसील क्षेत्र के खरौनी में बुधवार को मछली मारने के विवाद में लामबंद हुए दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और देर तक गांव में घमासान मचा रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बवाल को शांत कराया और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव के लालबहादुर सिंह व विनोद सिंह के परिवार के लोगों में गांव में स्थित गड़ही कि मछलियों को मारने को लेकर आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विनोद सिंह के पक्ष के लोगों का दावा है कि गड़ही उनकी है और उनके द्वारा मछली पाली गई है। लालबहादुर सिंह के पक्ष के लोगों का कहना है कि उक्त गड़ही ग्राम समाज की है और उस पर उनका भी अधिकार है। इसे लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़े और जबरदस्त मारपीट होने लगी।
घटना में पुलिस ने विनोद सिंह की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के लालबहादुर सिंह की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें