रेवती। गुदरी बाजार में दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट में दोनों घायल हो गए। बताया जाता है कि किराना दुकानदार संजय केशरी 30 तथा मिष्ठान विक्रेता विक्की केशरी 22 की दुकानें गुदरी बाजार में हैं। सोमवार की सुबह दोनों दुकानदार दुकान खोलने को लेकर तर्क वितर्क कर रहे थे। बातचीत के बीच अचानक किसी बात को लेकर दोनों में तूतू मैंमैं के साथ गाली गलौच और फिर मारपीट शुरु हो गई जिसमें संजय और विक्की चोटिल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। एसएचओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।