फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सुधरेंगी ग्रामीण क्षेत्र की दो सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। त्वरित आर्थिक विकास निधि से जनपद की दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। दोनों विकास कार्य सिकंदरपुर और बेल्थरारोड क्षेत्र में होंगे। 2.80 करोड़ की दोनों परियोजनाओं के लिए पहली किस्त में 1.68 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

सड़कों का निर्माण शुरू होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में और ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। सिकंदरपुर के विकासखंड नवानगर के मालदा-हरदिया मार्ग से सटे बलदाऊजी स्कूल से तेंदुआ जाने वाली तीन किलोमीटर सड़क गड्ढायुक्त हो जाने से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
इस मार्ग के लिए शासन की ओर से 2.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। पहली किस्त में 1.12 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है। धन उपलब्ध करा दिए जाने के बाद लोगों में खुशी है। बेल्थरारोड के सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली से असरेपुर जाने वाली सड़क काफी खराब है। सड़क के कंकड़ बिखर गए हैं। सड़क पर गड्ढों की भरमार है।
विज्ञापन

दर्जनों ग्रामों को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता द्वारा कई बार शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन मार्ग निर्माण अधर में लटका हुआ था। लगभग एक किमी लंबी सड़क के लिए 56.31 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण के लिए पूरी धनराशि भी जारी कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी के एई एके सिंह ने बताया कि जल्द टेंडर आदि की प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी।

सुखपुरा-जनउपुर नहर मार्ग के लिए पांच करोड़ और मिले
बलिया। सुखपुरा कस्बे से नहर होते हुए जनउपुर मार्ग के लिए शासन की ओर से पांच करोड़ की धनराशि और जारी की गई है। इस मार्ग का निर्माण दो वर्ष पहले 22 करोड़ से ज्यादा की लागत से शुरू किया गया था। काम भी शुरू हुआ लेकिन बीच में ही गिट्टी डालकर इसे अधूरा छोड़ दिया गया था। इससे पहले नौ करोड़ से ज्यादा की धनराशि इस मार्ग के लिए जारी हो चुकी थी। अब पांच करोड़ की धनराशि और जारी की गई है। इससे निर्माण की गति आगे बढ़ेगी। हालांकि कार्य की लेटलतीफी से स्थानीय लोगों में आक्रोश की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें