पूर। पकड़ी गांव में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। वहीं, उन झोपड़ियों में बांधी गई चार बकरियां भी जलकर मर गईं।
पकड़ी गांव निवासी शिवबचन राम एवं कपिल राम अपने परिजनों के साथ खाना खाकर बुधवार की रात अपनी अपनी झोपड़ियों में सो रहे थे। इसी बीच देर रात करीब 10 बजे उनकी झोपड़ियों से आग की लपटें निकलने लगीं। तपिश के कारण नींद खुलने के बाद किसी तरह परिजनों झोपड़ियों से निकलकर अपनी जान बचाई। जब तक पास पड़ोस एवं गांव के लोग इकट्ठा होते, तब तक घर गृहस्थी के समान सहित दोनों झोपड़ियां जल चुकी थीं। झोपड़ियों में बांधी गई चार बकरियां भी जल गईं। जिला पंचायत सदस्य संजय कुमार सिंह ने अग्नि पीड़ित परिवारों को अनाज समेत अन्य सहायता उपलब्ध कराया। लेखपाल सुनील कुमार सिंह ने मौके की जांच कर सहायता के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की।