फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चक्की से दो क्विंटल आटा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगरा-गड़वार मार्ग स्थित आटा चक्की से बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो क्विंटल आटा पर हाथ साफ कर दिया। चक्की मालिक को आटा चोरी की जानकारी सुबह हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। गड़वार मार्ग स्थित शहीद गेट के पास सुरेंद्र कुमार जायसवाल की आटा चक्की है। प्रतिदिन की तरह सुरेंद्र बृहस्पतिवार को भी आटा पिसाई करने के बाद रात को दस चक्की के कमरे का ताला बंद कर बगल स्थित अपने मकान में सोने चला गया। लड़का चक्की के पास आकर सो गया। रात को किसी वक्त चोर चक्की के कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और बोरे में रखा दो किवंटल आटा लेकर चले गए। पीड़ित को आटा चोरी की जानकारी सुबह हुई तो उसने डॉयल 112 को कॉल कर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें