भारतीय राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में भोपाल (मध्य प्रदेश) में 10 से 24 जून 2022 तक आयोजित 20वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप (सीनियर वर्ग) के लिए वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया के शास्वत गुप्ता एवं सचिन पाठक का चयन उप्र टीम में हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी डा. अतुल सिन्हा बताया कि दोनों खिलाड़ी शूटिंग प्रशिक्षक रोहित भारद्वाज की देखरेख में 2018 से नियमित अभ्यास करते आ रहे हैं। यह दोनों खिलाड़ी बृहस्पतिवार की सुबह भोपाल के लिए रवाना हो गये।