फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डेढ़ करोड़ से बनेंगे दो नए मार्ग, विभाग ने शुरु की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्वांचल विकास निधि से स्वीकृत 1.44 करोड़ की लागत से दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। 70 लाख की लागत से जहां से देवलवीर से नेवादा सिवान तक नया मार्ग बनेगा वहीं 74 लाख से रामगढ़ मुख्य मार्ग से रामनगर तक नया मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। शासन से स्वीकृति के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्माण को लेकर टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दोनों मार्गों के बनने से कई गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 में लोक निर्माण विभाग की ओर बेल्थरारोड व बैरिया विधान सभा क्षेत्र के एक-एक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए शासन को कुल 1.44 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। विभाग की ओर से यह प्रस्ताव पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश के तहत भेजा था जिसकी स्वीकृति भी शासन ने वित्तीय वर्ष में दे दी। इसमें बेल्थरारोड क्षेत्र के देवलवीर पीडब्लूडी सड़क से दिनेश के घर होते हुए नेवादा सिवान तक सड़क निर्माण के लिए 70 लाख व बैरिया क्षेत्र के रामगढ़ मुख्य मार्ग से रामनगर तक मार्ग निर्माण के लिए 74 लाख का प्रस्ताव था। शासन से स्वीकृति के बाद अब लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से इन दोनों संपर्क मार्गों के निर्माण को लेकर कवायद शुरु कर दी गई है। विभाग की ओर से टेंडरिंग की प्रक्रिया आरंभ की गई है। विभागीय अधिकारी के अनुसार इन दोनों कार्यों के लिए जल्द ही एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। यह भी बताया कि प्रत्येक कार्य के लिए नौ माह की समय सीमा निर्धारित की गई है। बताया जाता है कि इन दोनों मार्ग के निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। खासकर बरसात के दिनों में इन इलाकों के लोगों का आवागमन काफी प्रभावित होता था और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
दो मार्गों के निर्माण की स्वीकृति शासन से पहले ही मिल चुकी है। अब इन कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरु की गई है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बलिया वृत्त
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें