फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विरोध के बाद बंद पुलिया की जगह लगेंगे दो बड़े पाइप

विज्ञापन
निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बैरिया- मांझी मार्ग पर स्थित मठ योगेन्द्र गिरि चट्टी के समी
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर । बैरिया-मांझी मार्ग पर निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास, मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के समीप बंद की गई दशकों पुरानी पुलिया को लेकर प्रशासन और कार्यदायी संस्था को झुकना पड़ा है। समाचार पत्र में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद परियोजना निदेशक (पीडी) इं. पीयूष अग्रवाल ने पुरानी पुलिया को हटाकर वहां दो बड़े व्यास के पाइप लगाने की अनुमति दे दी है। बता दें कि कार्यदायी संस्था ने आधा दर्जन गांवों के पानी निकासी का जरिया रही इस पुलिया को मिट्टी डालकर बंद कर दिया था। दो दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण जलनिकासी रुकने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया और 12 फीट गहरा गड्ढा हो गया। जब संस्था मरम्मत करने पहुंची, तो ग्रामीणों ने काम रोककर स्थायी समाधान की माँग की। परियोजना निदेशक के इस फैसले से अब बरसाती पानी की निकासी सुचारु होगी, जिससे ग्रामीणों और किसानों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें