बैरिया। कूट रचित व फर्जी तरीके से नामांतरण के मामले में पूर्व तहसीलदार की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने बैरिया तहसील के दो कानूनगो तथा एक मुंशी और कुछ अज्ञात लोगों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक वशिष्ठ प्रसाद व मुंशी विजय को निलंबित कर दिया है। जिससे तहसील में सक्रिय जालसाजों में हड़कंप मचा हुआ है।