रसड़ा। बलिया-रसड़ा मार्ग स्थित चीनी मिल के समीप बुधवार की देर रात डीसीएम एवं पिकअप की आमने सामने की टक्कर में डीसीएम में सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गड़वार निवासी शैलेश चौरसिया (18) एवं रवि चौरसिया (20) डीजे लेकर पिकअप से जा रहे थे कि सामने से आ रहे डीसीएम से टक्कर हो गई।