फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की बात पर भिड़े दो गुट

विज्ञापन
विज्ञापन
दया छपरा। क्षेत्र के अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा में मंगलवार को परीक्षा देने आए छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। सूचना पर बैरिया पुलिस मौके पर पहुंचे तो छात्र भाग निकले। कॉलेज में नीलम देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय धतुरी टोला के छात्रों का केंद्र है। इस केंद्र पर बिहार के छात्र भी पंजीकृत हैं। मंगलवार को बिहार के छात्रों ने किसी छात्रा से छेड़खानी कर दी। इसकी सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन केंद्र पर पहुंच गए और छेड़खानी करने वाले छात्रों से पूछताछ शुरू की तो छात्र मारपीट पर उतारू हो गए। किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस के आते ही दोनों पक्ष भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें