दुबहर क्षेत्र के बसरिकापुर गांव के समीप एनएच-31 पर दो डंफर की टक्कर में क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद
दुबहर। एनीएच-31 बसरिकापुर चट्टी के पास शुक्रवार की रात दो डंपरों के बीच टक्कर हो गई। डंपर का चालक फंस गया। घटना के बाद दोनों डंपरों के चालक भाग गए। शहर की तरफ से गिट्टी लादकर डंपर छपरा की तरफ जा रहा था। वहीं, बैरिया की तरफ से खाली डंपर आ रहा था। बसरिकापुर चट्टी के पास दोनों डंपर की आमने सामने की टक्कर हो गई। बैरिया की ओर जा रहे डंपर का चालक स्टेयरिंग में फंस गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाकर डंपर का अगला हिस्सा काट कर चालक को बचाया। दुर्घटनाग्रस्त डंपर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 के बीचों-बीच खड़ा होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। थानाध्यक्ष दुबहड़ अजय पाल ने कहा कि डंपर नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की खोज की जा रह है। संवाद