नगर के विशुनीपुर स्थित एक दवा की दुकान जांच करते औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ला साथ में अन्य।
- फोटो : BALLIA
बलिया। डीएनटी कटरा विशुनीपुर में संचालित दवा की दुकानों पर मंगलवार को औषधि निरीक्षक श्रीधेश्वर शुक्ल ने कागजातों, दवाओं की खरीद बिक्री की रसीद, दुकानों पर लाइसेंस के प्रदर्शन आदि की जांच व निरीक्षण किया। इस दौरान बगैर लाइसेंस के चल रही दो दुकानों को तत्काल बंद करवा दिया गया।
औषधि निरीक्षक शुक्ल ने बताया कि डीएनटी कटरा विशुनीपुर में दवा के दुकानों के निरीक्षण में दो थोक दवा की दुकानें ऐसी मिली, जिसके दुकान का लाइसेंस किसी और के नाम पर है और संचालित कोई और कर रहा था। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों दुकानों को तत्काल बंद करा दिया। इसके बाद राहुल फार्म, सोनू मेडिकल एजेंसी, जीवा फार्म एवं मुस्कान मेडिकल एजेंसी से विभिन्न दवाओं के 12 नमूने लिए गए। निरीक्षण और कार्रवाई की जानकारी होते ही अन्य दवा की दुकानें बंद हो गईं। निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पाण्डेय एवं खाद्य सहायक दयाशंकर थे।