बलिया। बिना सूचना ड्यूटी से लंबे समय तक गैरहाजिर रहने वाले दो चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसमे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल कुमार, अधीन मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. जैन पर कार्रवाई हुई है। इन चिकित्साधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिए थे। अभी एक दर्जन चिकित्सक लंबे समय से डयूटी पर नहीं आ रहे हैं। जिले में पद के सापेक्ष आधे से चिकित्सक कम होने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है। लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किए जाने के लिए शासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। सीएमओ डाॅ. विजयपति द्विवेदी ने कहा कि लंबे समय से गायब कुछ चिकित्सकों पर शासन स्तर से कुछ चिकित्सकों पर कार्रवाई की है। संवाद