बेरूआरबारी क्षेत्र के शिवपुर निवासी युवक का सड़क हादसे में हुई मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : BALLIA
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर निवासी दो सगे भाई बलिया से मजदूरी कर वापस घर आते समय बुधवार की देर शाम हनुमानगंज ब्लाक मुख्यालय के समीप ट्रैक्टर की चपेट में गम्भीर रूप से घायल गए थ। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 25 वर्षीय शिवकुमार कश्यप पुत्र स्व सैजनाथ बिंद की मौत हो गई। जबकि दूसरा वशिष्ठ कश्यप 40 की नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त हैं। मृतक की मां पार्वती देवी रोते रोते बदहावास हो जा रही थी।