बलिया। सदर कोतवाली में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। पुलिस ने दोनों शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया । शहर के एलआईसी रोड पर बृहस्पतिवार को एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया़। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, शुक्रवार को दोपहर में चित्तुपांडेय चौराहा की सब्जी मंडी के समीप एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने के लिए आसपास के लोगों से प्रयास किया। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद