फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़े दो बाइक: टक्कर इतनी जोरदार कि एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 19 Oct 2022 07:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

बलिया में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसमें  एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हो मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-उभांव मार्ग पर हल्दीरामपुर चट्टी के समीप मंगलवार की देर शाम दो बाइकों के बीच आमने - सामने की हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हो मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माखन यादव निवासी सहिया मठिया, जो माल्दा में कपड़े की दुकान चलाता था, मंगलवार की शाम को अपनी दुकान बन्द करके वापस बाइक से घर आ रहा था।
विज्ञापन

अभी हल्दीरामपुर चट्टी के समीप पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहा बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे माखन सड़क से दूर जा गिरा और गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल माखन को आसपास के लोगो की मदद से सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने माखन को मृत घोषित कर दिया । इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का एक दो साल का लड़का है। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस सीएचसी सीयर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें