फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती पुलिस ने रेवती-दतहां मार्ग से सात पेटी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का चालन कर दिया गया है। मौके से बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो युवक अवैध शराब लेकर रेवती-दतहां मार्ग से जा रहे हैं। संपर्क मार्ग पर जोड़ा पुलिया के समीप घेराबंदी कर वाहन चेकिंग की जा रही थी। एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देख चालक भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। तालाशी लिए जाने पर बाइक पर लदी सात पेटी अग्रेजी शराब बरामद हुई। युवकों ने अपना नाम राकेश तिवारी और दूसरे ने सत्यम बिन्द निवासी देवपुर मठिया (झरकटहां) थाना रेवती बताया। पुलिस ने बाइक व अवैध शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें