फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बैरिया पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर आलोक यादव उर्फ गौतम पुत्र स्व. केदार यादव निवासी दयाछपरा थाना बैरिया और आकाश यादव पुत्र लालमोहन यादव निवासी डोमरी थाना माझी सारण बिहार को चिरैयामोड़ बैरिया से गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पकड़ी गई बाइक चोरी की है जिसका नंबर प्लेट बदलकर वे बिहार बेचने के लिए जा रहे थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक संजय सरोज, उप निरीक्षक गिरिजेश सिंह, हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, अनूप सिंह, कांस्टेबल इस्तियाक अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें