फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पशु चोरी करते दो आरोपी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना पुलिस ने चोरी की दो गायों को हांककर ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया। खोरीपाकड़ गांव में गायों के गायब होने के बाद मालिक ने तलाश शुरू की तो दोनों को रेलवे लाइन के किनारे गायों को ले जाते देख लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों को गायों समेत पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की दोनों गायें बरामद कर लीं। थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि 15 सितंबर को खोरीपाकड़ गांव निवासी घुरा यादव सुबह करीब नौ बजे अपनी गायों को चारा देकर बाजार गया था। दोपहर करीब एक बजे लौटने पर गायें खूंटे से गायब मिलीं। आसपास तलाश करने के दौरान रेलवे लाइन के किनारे दो लोगों को गायों को हांककर ले जाते देखा गया। शोर मचाने पर दोनों को गायों समेत पकड़ लिया गया। इस मामले में वादी की तहरीर पर फेफना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी अख्तर नट (35) निवासी आमघट तथा गोलू नट (25) निवासी छाता थाना बांसडीहरोड को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें